भगवानपुरा सहित आसपास के ग्रामों में नवरात्रि की धूम चरम पर,बालिकाओ में दिख रहा है अधिक उत्साह।इन दिनों भगवानपुरा क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर्व का उत्साह चरम पर हैं, हर कोई माँ दुर्गा की आराधना कर सुख सम्रद्धि की कामना कर रहा हैं, वही गरबा पांडालो में डांडिया रास का आयोजन जारी है,जय ज्वाला पैनल गरबा पांडाल में बड़ी संख्या में छोटी बड़ी गरबे खेलने आ रही हैं।