भगवानपुरा में चलाया गया स्वच्छता अभियान,एक क्विंटल प्लास्टिक की गई एकत्रित।बुधवार दोपहर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भगवानपुरा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें हाट बाजार परिसर,राजीव गांधी सभागृह परिसर,बाजार चौक सहित आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों को शपथ भी दिलाई गई।