वन ग्राम पीपलझोपा में अज्ञात जंगली जानवर ने बाप बेटे पर किया हमला,क्षेत्र में बना दहशत का माहौल।वन ग्राम पीपलझोपा में एक अज्ञात जंगली जानवर के हमले से बाप बेटे घायल हुए हैं।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गईं। वहीं घटना गुरुवार शाम 7से 8बजे के बीच की बताई जा रही हैं। हमले में घायल हुए सोभाराम बड़ोले ने बताया सामान लेकर घर जा रहे थे,तभी जानवर ने हमला कर दिया।