बिस्टान में चुनिंदा स्थानों पर हो रही साफ सफाई, वार्ड 5के रहवासियों ने लगाए भेदभाव के आरोप। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक नगर परिषद में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता को लेकर नगर परिषद बिस्टान द्वारा संसाधन ओर अन्य सामग्री भी खरीदी गई है। बावजूद नगर में स्वच्छता अभियान कहीं नजर नही आ रहा हैं।