कुंडा: बाघराय पुलिस ने रैकवारा का पुरवा से वारण्टी को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना बाघराय पुलिस ने एक पुराने मामले में वांछित चल रहे वारंटी कल्लू पुत्र ननकू यादव को शनिवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी रैकवारा का पुरवा का निवासी है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत उ0नि0 लालजी राम और उनकी टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से दबोचा।