अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस यूक्रेन में शांति मिशन के तौर पर भारतीय सैनिकों की तैनाती चाहते थे। उन्होंने साल 2025 में वाइट हाउस की एक मीटिंग में डोनाल्ड ट्रंप को इसका सुझाव दिया था। उस समय ट्रंप यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए प्रयास कर रहे थे और वह लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि वेंस के सुझाव को ट्रंप ने खारिज कर दिया था। वेंस और ट्रंप से जुड़ा यह दावा नई किताब 'रिजीम चेंज' में किया गया है। ट्रंप प्रशासन के सीक्रेट सामने लाने का दावा करने वाली मैगी हैबरमैन और जोनाथन स्वान की यह किताब मंगलवार को रिलीज हुई है।
#JDVance #America
Korba, Korba | Jun 24, 2026