कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विशेष पेट्रोलिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच की।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन और निगरानी की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने आदतन अपराधियों के घरों और उनके ठिकानों की जांच कर उन्हें कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
Korba, Korba | Jun 24, 2026