छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई 8 हत्याओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने पिछले 3 महीनों में 8 लोगों की हत्या की थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गांव के ही रामसहाय जायसवाल ने छोटी-छोटी बातों पर 8 लोगों की हत्या की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने के शक, कर्ज और टोना-टोटका की शंका के चलते लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने साइको किलर को अरेस्ट कर लिया है।
#ViralNews
Korba, Korba | Jun 24, 2026