कुर्था: कुर्था में महागठबंधन ने एसआईआर के खिलाफ किया प्रदर्शन, सीईसी के इस्तीफे की मांग
Kurtha, Arwal | Oct 6, 2026 एसआईआर के विरोध में मंगलवार को कुर्था में राजद के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने की। इसमें राजद, कांग्रेस, वीआईपी और भाकपा माले के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।