सरमेरा: सरमेरा के परनावां गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के पनामा गांव में शनिवार की देर शाम मामूली विवाद को लेकर गोतिया के लोगों ने एक ही युवक को लाठी डंडा से पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परनाम गांव निवासी स्वर्गीय नरेश मांझी के 36 वर्षीय पुत्र समंतू मांझी के रूप में की गई है।