नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के चेरो गांव के राम जानकी ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले श्री राम कथा एवं हिंदू सम्मेलन शुरू हो गया है। प्रातः काल गंगाजल से भरे 175 मंगल कलश को लेकर भक्तों ने संपूर्ण चेरो गांव का परिक्रमा कर ठाकुरबाड़ी में पहुंचे।