☀️ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में योजना अंतर्गत कुल 314 ऋण आवेदनों की बैंकवार स्थिति की समीक्षा की गई।
📊 वर्तमान स्थिति:
✅ 80 आवेदन पूर्णतः डिस्बर्स्ड
✅ 28 आवेदन आंशिक रूप से डिस्बर्स्ड
✅ 25 आवेदन सैंक्शन
⏳ 127 आवेदन अंडर प्रोसेस
🔄 54 रिजेक्टेड आवेदनों की पुनः समीक्षा के निर्देश
उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों को 127 लंबित आवेदनों का अविलंब निष्पादन तथा 25 सैंक्शन आवेदनों का 02 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से डिस्बर्समेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, आंशिक रूप से डिस्बर्स्ड आवेदनों में शेष राशि का शीघ्र भुगतान, पात्र रिजेक्टेड आवेदनों में कमियों का निराकरण कर पुनः आवेदन तथा ऋण वितरण के बाद संबंधित वेंडरों से समन्वय कर सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
#प्रधानमंत्री_सूर्यघर_मुफ्त_बिजली_योजना #सौरऊर्जा #जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद