☀️ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना | डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से आवेदन सृजन में तेजी
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने हेतु कनीय अभियंताओं द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है।
🎯जिले की प्रगति
🔹 300 यूनिट से अधिक उपभोग वाले चिह्नित उपभोक्ता — 3,257
🔹 आवेदन सृजन लक्ष्य — 1,833
🔹 अब तक आवेदन — 590
🔹 आज डोर-टू-डोर विजिट — 238
🔹 आज नए आवेदन — 80
💰 कुल देय अनुदान
1 KW — ₹40,000
2 KW — ₹60,000
3 KW एवं अधिक — ₹98,000 तक
🏦 5.75% ब्याज दर पर 10 वर्षों की आसान किस्तों में ऋण सुविधा भी उपलब्ध।
📅 योजना के तहत अनुदान का लाभ 31 मार्च, 2027 तक प्राप्त किया जा सकता है।
जिला प्रशासन की अपील—पात्र उपभोक्ता समय रहते आवेदन कर अनुदान, आसान ऋण एवं रूफटॉप सोलर का लाभ प्राप्त करें।
#प्रधानमंत्री_सूर्यघर #सौरऊर्जा #स्वच्छऊर्जा #जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद