भीलवाड़ा: बारिश के बाद अंडरब्रिज बनी मुसीबत, बारिश थमने के घंटों बाद भी नहीं निकला पानी, आम जनता परेशान
भीलवाड़ा। शहर में हुई बारिश के बाद अधिकांश रेलवे अंडरब्रिज जलमग्न हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि अजमेर पुलिया से लेकर जोधड़ास फाटक तक सभी रेलवे अंडरब्रिजों में पानी भरा होने से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। आम जनता ने भीलवाड़ा प्रशासन, नगर निगम व यूआईटी पर जताई नाराजगी.