दनियावां: दनारा के मुसहरी गांव में घर में शराब बनाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Daniawan, Patna | Mar 23, 2025 दनियावां थाना की पुलिस ने शनिवार को दनारा मुसहरी से देसी शराब के साथ एक महिला धंधेवाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेवाज विजय मांझी की पत्नी रेणु देवी है।एसएचओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार महिला अपने घर में ही शराब बनाने का काम कर रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। धंधे में संलिप्त महिला को गिरफ्तार कर न्यायिकहिरासत में भेज दिया गया।