दनियावां: सरथुआ ग्रामीण सड़क पर हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा
Daniawan, Patna | Mar 22, 2025 45 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के खरभैया - सरथुआ जाने वाली ग्रामीण सडक पर दो दोस्तों को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सोनू कुमार को नालंदा जिला के दीप नगर थाना क्षेत्र से आदर्श परामर्श समिति के पास एक लॉज से शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सोनू कुमार दीपनगर था क्षेत्र का रहने वाला है कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।