दनियावां: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, नाती और पोता बाल-बाल बचे
Daniawan, Patna | Mar 13, 2025 गुरुवार को थाना क्षेत्र के दनियावां बिहटा शरमेरा पथ पर नयका मोड़ के पास एक ट्रक के टक्कर से वाइक सवार 60 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। हालांकि 112 की टीम शख्स को घायल समझ दनियावां अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत अस्पताल में ही हो गयी। मृतक की पहचान पटना कंकड़बाग के रहने वाले रविन्द्र रजक के रुप में हुई है।