दनियावां: दनियावा बाजार में 11 केवीए तार पर सूखा पेड़ गिरने से बिजली ठप्प रही
Daniawan, Patna | Mar 18, 2025 मंगलवार को दनियावां फतुहा राजमार्ग पर दनियावां बाजार से पहले एक सुखा पेड़ टुटकर 11 केवीए तार पर जा गिरा। यह घटना होते ही दनियावां में विधुत आपूर्ति ठप्प हो गयी। आनन-फानन में दनियावां प्रशाखा के कनीय अभियंता क्राउन विकास कुमार अपने मानव बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा टुटे पेड़ को हटाकर तार मरम्मती का कार्य शुरु करवाया। जिसके बाद बिजली बहाल की गई।