दनियावां: मवेशियों को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Daniawan, Patna | Mar 16, 2025 बीते शनिवार को देर रात थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में रास्ते पर मवेशी बांधने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी की गयी। इस गोलीबारी में दुसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। युवक के ललाट में गोली लगी। गंभीर हालत में जख्मी युवक को पटना के लिए रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक अलावलपुर गांव निवासी सुगमबर सिंह का पुत्र धनंजय कुमार है।