विश्व पर्यावरण दिवस व कृषि आदान विक्रेताओं को एक वर्षीय डिप्लोमा सर्टिफिकेट का वितरण
बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पयार्वरण दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष मे कृषि आदान विक्रेताओं को एक वर्षीय देसी डिप्लोमा सर्टिफिकेट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री वासुदेव मुकाती एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री नंदकिशौर नागौर जनपद प्रतिनिधि, विशेष अतिथि के रूप में श्री सिंगारे, सहायक संचालक (कृषि) एवं आत्मा विभाग से उपपरियोजना अधिकारी श्रीमती रूपरेशम अवासे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम आंरभ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी वक्ताओं द्वारा वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति विषय पर अपनी बात रखते हुए एक-एक पौधा आज अवश्य रोपित करने के साथ पर्यावरण को स्वस्छ बनाने की शपथ ली ।
इस अवसर पर केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख व सर्टिफिकेट कोर्स के फेसिलीटेटर डॉ. एस.के. बड़ोदिया, द्वारा सभी आगन्तुंको को एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की सम्पर्ण रूपरेखा, समय-सारणी तथा कोर्स में सम्मिलित किये गये विषयों की जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ. बड़ोदिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रति गुरूवार को 48 सप्ताह तक निरंतर आायोजित किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थीयों को कृषि से संबधित सभी विधाओं जैसे कीट रोग प्रबंधन, बीजोपचार, उद्यानिकी फसलो की खेती, समस्त प्रमुख फसलों में कीट-रोग व्याधि प्रबंधन आदि कई विषय में कृषि विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी तथा अंत में परीक्षा आयोजित कर मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक-कृषि श्री सिंगारे ने कहा कि कृषक अपनी कृषि से संबधित समस्याओं के हल हेतु कृषि वैज्ञानिक/कृषि अधिकारी व अपने निकटस्थ आदान विक्रेताओं के पास जाता है तथा उनसे कीट रोग, फसल किस्म आदि की जानकारी प्राप्त करता है इसलिये उक्त एक वर्षीय डिप्लोमों कोर्स बहुत लाभदायक सिद्व होगा ।
कार्यकम के मुख्य अतिथि सासद प्रतिनिधि महोदय श्री वासुदेव मुकाती द्वारा आदान विक्रेताओं को शुभकामनायें देकर आग्रह किया कि सभी कृषकों से सीधे जुड़े है इसलिये इस प्राप्त ज्ञान का सही दिशा में उपयोग कर अधिक से अधिक कृषकों तक पहूचॉये जिससे कृषक लाभान्वीत हो सकें व अपनी आय में वृद्वि कर सकें । कार्यक्रम के पश्चात् विश्व पर्यावरण दिवस के अन्तर्गत सभी आदान विक्रेताओं एवं अतिथिगण द्वारा केन्द्र पर वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के तकनीकी अधिकारी श्री उदय सिहं अवास्या द्वारा किया गया व तकनीकी एवं आवश्यक सहयोग डॉ. डी.के. जैन, श्री आर. सिकरवार वैज्ञानिक श्री भानु बड़ोले व श्री नन्द किशोर पर्ते द्वारा प्रदान किया गया ।