Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews
image
image

वृक्ष पर्यावरण की जीवन रेखा है - रॉबिन दयाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी बड़वानी 05 जून 2026/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन के आदेशानुसार दिनांक 05 जून को नगर वन जिला बड़वानी में विश्व पर्यावरण दिवस क उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बडवानी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पंच-ज योजना अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण शिविर में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल ने बताया की वृक्ष पर्यावरण की जीवन रेखा है, जहा वृक्ष हमें जीवन प्राणवायु एवं पर्यावरण तत्र, मृदा संरक्षण एवं जीव संरक्षण तथा संपूर्ण पर्यावरण संरक्षण के लिए व सभी जीवों के लिए अतिआवश्यक है। इसलिए सभी का प्रयास होना चाहिए की अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग से वनमंडल अधिकारी श्री आशिष बसोडे, एस.डी. ओ. श्री बाबूलाल मूवेल, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से डिप्टी चीफ श्री संदीप शर्मा, असिस्टेंट श्री विनोद पाटीदार एवं पैरालीगल वालेंटियर्स व कर्मचारीगण द्वारा उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया गया।

MORE NEWS

विशेष ग्राम सभा में लखपति दीदियों का हुआ सम्मान, विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
बड़वानी, 5 जून 2026/जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। ग्राम सभा में वर्ष 2022-23 में लखपति श्रेणी में शामिल हुईं दीदियों के नामों का वाचन कर उनकी सफलता की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की गई।
 इस अवसर पर नवीन चिह्नांकित लखपति दीदियों की जानकारी भी ग्राम सभा में प्रस्तुत की गई। संबंधित दीदियों का विवरण डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज कर उनकी उपलब्धियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने इन महिलाओं की सफलता की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपस्थित सभी ग्राम सभा सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। ग्राम सभा में यह संदेश दिया गया कि आर्थिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष ग्राम सभा में लखपति दीदियों का हुआ सम्मान, विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित बड़वानी, 5 जून 2026/जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। ग्राम सभा में वर्ष 2022-23 में लखपति श्रेणी में शामिल हुईं दीदियों के नामों का वाचन कर उनकी सफलता की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की गई। इस अवसर पर नवीन चिह्नांकित लखपति दीदियों की जानकारी भी ग्राम सभा में प्रस्तुत की गई। संबंधित दीदियों का विवरण डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज कर उनकी उपलब्धियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने इन महिलाओं की सफलता की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपस्थित सभी ग्राम सभा सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। ग्राम सभा में यह संदेश दिया गया कि आर्थिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंधवा वनमंडल के निलीयर वन क्षेत्र में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* 
-----------
 *वृक्ष हैं तो जीवन है, जल सहेजना आज की सबसे बड़ी जरूरत-विधायक पानसेमल श्री बरडे* 
बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर वन मंडल सेंधवा के पानसेमल वन परिक्षेत्र स्थित निलीयर वन क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्री श्याम बरड़े, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, डीएफओ सेंधवा आई एस गाड़रिया ,एसडीएम पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने सामूहिक रूप से पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
 *वृक्ष हैं तो जीवन है, सालभर करें पौधारोपण- विधायक श्याम बरडे* 
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पानसेमल विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा, वृक्ष हैं तो जीवन है। हम सभी पर्यावरण के महत्व को भली-भांति समझते हैं और आज इस दिशा में ठोस कार्य करने की सख्त आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि वर्षभर पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें। वृक्ष हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं; हमें न केवल पौधा लगाना है, बल्कि उसकी देखभाल भी करनी है।
 *खेतों की मेड लगाएं फलदार पौधे पर और सहेजें वर्षा का जल- कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह* 
 कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि हम व्यक्तिगत स्तर पर प्रकृति को बचाने के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। सभी नागरिक और किसान अपने खेतों की मेड़ों पर कम से कम 5 फलदार वृक्ष अवश्य लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। वर्तमान में वर्षा जल को सहेजना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें वाटर रिचार्ज और खेत तालाब जैसी टिकाऊ संरचनाओं का निर्माण करना चाहिए, ताकि भूजल स्तर में बढ़ोतरी हो सके। साथ ही, उन्होंने बिजली की बचत और प्रदूषण मुक्ति के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु भी लोगों को प्रोत्साहित किया।
 *वैश्विक परिस्थितियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूक होना जरूरी- डीएफओ* 
 सेंधवा डीएफओ ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी के पर्यावरण पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में हर व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। पर्यावरण सिर्फ इंसानों से नहीं, बल्कि पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के संतुलन से बनता है, इसलिए हर व्यक्ति को इसका संरक्षण करना चाहिए। हमें आधुनिकता की ओर कदम तो बढ़ाने हैं, लेकिन अपनी धरती मां को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को भी नहीं भूलना है।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंधवा वनमंडल के निलीयर वन क्षेत्र में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* ----------- *वृक्ष हैं तो जीवन है, जल सहेजना आज की सबसे बड़ी जरूरत-विधायक पानसेमल श्री बरडे* बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर वन मंडल सेंधवा के पानसेमल वन परिक्षेत्र स्थित निलीयर वन क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्री श्याम बरड़े, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, डीएफओ सेंधवा आई एस गाड़रिया ,एसडीएम पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने सामूहिक रूप से पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। *वृक्ष हैं तो जीवन है, सालभर करें पौधारोपण- विधायक श्याम बरडे* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पानसेमल विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा, वृक्ष हैं तो जीवन है। हम सभी पर्यावरण के महत्व को भली-भांति समझते हैं और आज इस दिशा में ठोस कार्य करने की सख्त आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि वर्षभर पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें। वृक्ष हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं; हमें न केवल पौधा लगाना है, बल्कि उसकी देखभाल भी करनी है। *खेतों की मेड लगाएं फलदार पौधे पर और सहेजें वर्षा का जल- कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह* कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि हम व्यक्तिगत स्तर पर प्रकृति को बचाने के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। सभी नागरिक और किसान अपने खेतों की मेड़ों पर कम से कम 5 फलदार वृक्ष अवश्य लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। वर्तमान में वर्षा जल को सहेजना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें वाटर रिचार्ज और खेत तालाब जैसी टिकाऊ संरचनाओं का निर्माण करना चाहिए, ताकि भूजल स्तर में बढ़ोतरी हो सके। साथ ही, उन्होंने बिजली की बचत और प्रदूषण मुक्ति के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु भी लोगों को प्रोत्साहित किया। *वैश्विक परिस्थितियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूक होना जरूरी- डीएफओ* सेंधवा डीएफओ ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी के पर्यावरण पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में हर व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। पर्यावरण सिर्फ इंसानों से नहीं, बल्कि पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के संतुलन से बनता है, इसलिए हर व्यक्ति को इसका संरक्षण करना चाहिए। हमें आधुनिकता की ओर कदम तो बढ़ाने हैं, लेकिन अपनी धरती मां को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को भी नहीं भूलना है।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस व कृषि आदान विक्रेताओं को एक वर्षीय डिप्लोमा सर्टिफिकेट का वितरण
बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पयार्वरण दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष मे कृषि आदान विक्रेताओं को एक वर्षीय देसी डिप्लोमा सर्टिफिकेट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री वासुदेव मुकाती एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री नंदकिशौर नागौर जनपद प्रतिनिधि, विशेष अतिथि के रूप में श्री सिंगारे, सहायक संचालक (कृषि) एवं आत्मा विभाग से उपपरियोजना अधिकारी श्रीमती रूपरेशम अवासे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम आंरभ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी  वक्ताओं द्वारा वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति विषय पर अपनी बात रखते हुए एक-एक पौधा आज अवश्य रोपित करने के साथ पर्यावरण को स्वस्छ बनाने की शपथ ली । 
 इस अवसर पर केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख व सर्टिफिकेट कोर्स के फेसिलीटेटर डॉ. एस.के. बड़ोदिया, द्वारा सभी आगन्तुंको को एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की सम्पर्ण रूपरेखा, समय-सारणी तथा कोर्स में सम्मिलित किये गये विषयों की जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ. बड़ोदिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रति गुरूवार को  48 सप्ताह तक निरंतर आायोजित किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थीयों को कृषि से संबधित सभी विधाओं जैसे कीट रोग प्रबंधन, बीजोपचार, उद्यानिकी फसलो की खेती, समस्त प्रमुख फसलों में कीट-रोग व्याधि प्रबंधन आदि कई विषय में कृषि विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी तथा अंत में परीक्षा आयोजित कर मूल्यांकन किया गया।  इस अवसर पर सहायक संचालक-कृषि श्री सिंगारे ने कहा कि कृषक अपनी कृषि से संबधित समस्याओं के हल हेतु कृषि वैज्ञानिक/कृषि अधिकारी व अपने निकटस्थ आदान विक्रेताओं के पास जाता है तथा उनसे कीट रोग, फसल किस्म आदि की जानकारी प्राप्त करता है इसलिये उक्त एक वर्षीय डिप्लोमों कोर्स  बहुत लाभदायक सिद्व होगा । 
 कार्यकम के मुख्य अतिथि सासद प्रतिनिधि महोदय श्री वासुदेव मुकाती द्वारा आदान विक्रेताओं को शुभकामनायें देकर आग्रह किया कि सभी कृषकों से सीधे जुड़े है इसलिये इस प्राप्त ज्ञान का सही दिशा में उपयोग कर अधिक से अधिक कृषकों तक पहूचॉये जिससे कृषक लाभान्वीत हो सकें व अपनी आय में वृद्वि कर सकें । कार्यक्रम के पश्चात् विश्व पर्यावरण दिवस के अन्तर्गत सभी आदान विक्रेताओं एवं अतिथिगण द्वारा केन्द्र पर वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के तकनीकी अधिकारी श्री उदय सिहं अवास्या द्वारा किया गया व तकनीकी एवं आवश्यक सहयोग डॉ. डी.के. जैन,  श्री आर. सिकरवार वैज्ञानिक श्री भानु बड़ोले व श्री नन्द किशोर पर्ते द्वारा प्रदान किया गया ।

विश्व पर्यावरण दिवस व कृषि आदान विक्रेताओं को एक वर्षीय डिप्लोमा सर्टिफिकेट का वितरण बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पयार्वरण दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष मे कृषि आदान विक्रेताओं को एक वर्षीय देसी डिप्लोमा सर्टिफिकेट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री वासुदेव मुकाती एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री नंदकिशौर नागौर जनपद प्रतिनिधि, विशेष अतिथि के रूप में श्री सिंगारे, सहायक संचालक (कृषि) एवं आत्मा विभाग से उपपरियोजना अधिकारी श्रीमती रूपरेशम अवासे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम आंरभ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी वक्ताओं द्वारा वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति विषय पर अपनी बात रखते हुए एक-एक पौधा आज अवश्य रोपित करने के साथ पर्यावरण को स्वस्छ बनाने की शपथ ली । इस अवसर पर केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख व सर्टिफिकेट कोर्स के फेसिलीटेटर डॉ. एस.के. बड़ोदिया, द्वारा सभी आगन्तुंको को एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की सम्पर्ण रूपरेखा, समय-सारणी तथा कोर्स में सम्मिलित किये गये विषयों की जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ. बड़ोदिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रति गुरूवार को 48 सप्ताह तक निरंतर आायोजित किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थीयों को कृषि से संबधित सभी विधाओं जैसे कीट रोग प्रबंधन, बीजोपचार, उद्यानिकी फसलो की खेती, समस्त प्रमुख फसलों में कीट-रोग व्याधि प्रबंधन आदि कई विषय में कृषि विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी तथा अंत में परीक्षा आयोजित कर मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक-कृषि श्री सिंगारे ने कहा कि कृषक अपनी कृषि से संबधित समस्याओं के हल हेतु कृषि वैज्ञानिक/कृषि अधिकारी व अपने निकटस्थ आदान विक्रेताओं के पास जाता है तथा उनसे कीट रोग, फसल किस्म आदि की जानकारी प्राप्त करता है इसलिये उक्त एक वर्षीय डिप्लोमों कोर्स बहुत लाभदायक सिद्व होगा । कार्यकम के मुख्य अतिथि सासद प्रतिनिधि महोदय श्री वासुदेव मुकाती द्वारा आदान विक्रेताओं को शुभकामनायें देकर आग्रह किया कि सभी कृषकों से सीधे जुड़े है इसलिये इस प्राप्त ज्ञान का सही दिशा में उपयोग कर अधिक से अधिक कृषकों तक पहूचॉये जिससे कृषक लाभान्वीत हो सकें व अपनी आय में वृद्वि कर सकें । कार्यक्रम के पश्चात् विश्व पर्यावरण दिवस के अन्तर्गत सभी आदान विक्रेताओं एवं अतिथिगण द्वारा केन्द्र पर वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के तकनीकी अधिकारी श्री उदय सिहं अवास्या द्वारा किया गया व तकनीकी एवं आवश्यक सहयोग डॉ. डी.के. जैन, श्री आर. सिकरवार वैज्ञानिक श्री भानु बड़ोले व श्री नन्द किशोर पर्ते द्वारा प्रदान किया गया ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘नगर वन’ मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ
----------
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लिया धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प
बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़वानी वन परिक्षेत्र स्थित नगर वन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, डीएफओ बड़वानी श्री आशीष बंसोड,एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा, वन विभाग का अमला एवं अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों,सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नगर वन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
 कार्यक्रम में वन विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के मैदानी अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ इस श्रमदान में हाथ बंटाया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकगणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘नगर वन’ मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ ---------- जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लिया धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़वानी वन परिक्षेत्र स्थित नगर वन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, डीएफओ बड़वानी श्री आशीष बंसोड,एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा, वन विभाग का अमला एवं अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों,सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नगर वन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के मैदानी अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ इस श्रमदान में हाथ बंटाया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकगणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

वृक्ष पर्यावरण की जीवन रेखा है - रॉबिन दयाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी बड़वानी 05 जून 2026/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन के आदेशानुसार दिनांक 05 जून को नगर वन जिला बड़वानी में विश्व पर्यावरण दिवस क उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बडवानी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पंच-ज योजना अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण शिविर में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल ने बताया की वृक्ष पर्यावरण की जीवन रेखा है, जहा वृक्ष हमें जीवन प्राणवायु एवं पर्यावरण तत्र, मृदा संरक्षण एवं जीव संरक्षण तथा संपूर्ण पर्यावरण संरक्षण के लिए व सभी जीवों के लिए अतिआवश्यक है। इसलिए सभी का प्रयास होना चाहिए की अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग से वनमंडल अधिकारी श्री आशिष बसोडे, एस.डी. ओ. श्री बाबूलाल मूवेल, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से डिप्टी चीफ श्री संदीप शर्मा, असिस्टेंट श्री विनोद पाटीदार एवं पैरालीगल वालेंटियर्स व कर्मचारीगण द्वारा उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया गया। - Barwani News