विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘नगर वन’ मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ
----------
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लिया धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प
बड़वानी 05 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़वानी वन परिक्षेत्र स्थित नगर वन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, डीएफओ बड़वानी श्री आशीष बंसोड,एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा, वन विभाग का अमला एवं अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों,सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नगर वन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वन विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के मैदानी अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ इस श्रमदान में हाथ बंटाया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकगणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।