कटनी नगर: जिला अस्पताल में परिजनों ने मरीज की जिंदगी से किया खिलवाड़, अस्पताल में ही कराई झाड़-फूंक
कटनी. जिला अस्पताल में एक बार फिर अंधविश्वास और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच का खतरनाक चेहरा सामने आया है। सर्पदंश के बाद जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल पहुंचे युवक को उसके परिजन उपचार के बीच वार्ड से बाहर ले आए और अस्पताल परिसर में ही करीब एक घंटे तक एक व्यक्ति से झाड़-फूंक करवाते रहे जिसका एक वीडियो सोमवार को सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान मरीज की