सत्तर कटैया: बारा गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
बारा गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी सुरेश सादा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया । बिहरा थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।