सत्तर कटैया: पंचगछिया गांव से भगाई गयी नाबालिग लड़की को बिहरा पुलिस ने पटोरी से किया बरामद, पुलिस द्वारा की जा रही है कार्रवाई
पंचगछिया गांव से एक नाबालिग लड़की को भगा लिया गया था। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुये लड़की की बरामदगी की जहां मांग की वहीं दोषी युवक पर कार्रवाई की मांग की। बिहरा थाना पुलिस ने भगाई लड़की को पटोरी से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।