सत्तर कटैया: पंचगछिया पीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, तैयार की गई रणनीति
पंचगछिया पीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिलीप कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुये इस बैठक में एक रणनीति तैयार की गई। 11 जूलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सहयोग की जायेगी।