सत्तर कटैया: सिहौल में 10 वर्षीय बालक के निधन पर जदयू नेता घनश्याम चौधरी ने जताई संवेदना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
सिहौल में अमन कुमार(10 वर्ष) नामक एक बालक की मौत की खबर सुनकर जदयू नेता घनश्याम चौधरी ने उनके घर जाकर मातमपुर्ती करते हुये परिवार के सदस्यों को संवेदना जताई। जदयू नेता ने परिवार के सदस्यों से मिलकर तत्काल दस हजार रुपये की सहायता राशि देते हुये हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर जदयू के रणजीत सिंह बबलू, नयन कु. सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।