सत्तर कटैया: सत्तर में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
सत्तर में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लम्बे समय से फरार चल रहे उक्त वारंटी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया । बिहरा थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।