हसनपुर: गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव भुबरा में राशन डीलर की दबंगई से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन
गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भूबरा में सरकारी राशन की दुकान पर घटतौली और धांधली को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर राशन डीलर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रति यूनिट 5 किलो राशन के बजाय डीलर केवल 4 किलो राशन दे रहा है।