ऊन: शामली के दभेडी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Aug 23, 2026 रविवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि गत 6 मई को जिले के दभेडी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। थानाभवन पुलिस ने वारदात में वांछित सहारनपुर जनपद के गांव रणखंडी निवासी सिकंदर पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।