परसिया: सीएमडी ने परासिया विधायक सोहन बाल्मिक के साथ पेंच कन्हान की स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने और मोहन खदान पर चर्चा की
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी हेमंत शरद शर्मा बुधवार को पेंच कन्हान के दौरे पर आए। इस दौरे में वे परासिया विधायक सोहन बाल्मिक से मिले। परासिया विधायक सोहन बाल्मिक ने पेंच कन्हान में डब्ल्युसीएल की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बुधवार 9:30 बजे महत्वपूर्ण पक्ष रखा। इसके साथ ही कोयला प्रोजेक्ट और उघोग के पंच कन्हान में भविष्य को लेकर चर्चा की गई।