परसिया: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष के समर्थन में उतरे वार्डवासी, एसपी, एसडीएम कार्यालय और चांदामेटा थाने में सौंपा ज्ञापन
परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनेाद मालवीय पर महिला की शिकायत पर गंभीर मामला कायम किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी किरण मालवीय और वार्ड के लोग मंगलवार को एसडीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय पहंुंचे। 5:30 बजे चांदामेटा थाने में ज्ञापन में कहा कि अतिक्रमण हटाते समय महिला ने सभी को फंसाने की धमकी दी थी। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।