Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
balidansinghbauddh
No video available
7
1
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! हम आज काला दिवस नहीं मनाएंगे! #नमोबुद्धाय #जयभीम #बुद्धपूर्णिमा
4.1k views |
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| May 26, 2021
#नमोबुद्धाय
#जयभीम
#बुद्धपूर्णिमा
MORE NEWS
पाक्सो एक्ट में युवाक गिरफ्तार थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 6, 2026
*शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:* दहेज में कार न लाने पर प्रताड़ित करने का आरोप, बेटी होने पर देते थे ताने, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, थाना खुदागंज क्षेत्र के बखौरा गांव की घटना https://dainik.bhaskar.com/F0wGSznHK3b
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 6, 2026
वोटर लिस्ट से लेकर महंगाई तक, सरकार पर जमकर बरसे अताउर रहमान पेपर लीक, खाद संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर उठाए सवाल मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों, बीएलए एवं बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर चर्चा की।बैठक में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अताउर रहमान का फूलमालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अताउर रहमान ने प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान में विफल रही है।किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।महंगाई पर सरकार को घेरते हुए सपा विधायक ने कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है तो गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।मतदाता सूची के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अक्सर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां देखने को मिलती हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने तथा फर्जी, डबल और गलत प्रविष्टियों को चिन्हित कर उन्हें हटवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी और त्रुटिरहित होना आवश्यक है।अताउर रहमान ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा और प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा।बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने किया। Chaudhary Ram Kumar Bhojwal Tanveer Khan Samajwadi Party Roshan lal verma -mla Mohd Shahnawaz
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 6, 2026
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सघन अभियान, 14 बसों के चालान, 12 बसें सीज शाहजहांपुर। जिले में अनाधिकृत बस संचालन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 60 बसों की जांच की गई, जिसमें 14 बसों के चालान किए गए तथा 12 बसों को सीज कर दिया गया। विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम और यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में परिवहन विभाग की बरेली,बदायूं और शाहजहांपुर की टीमों ने भी भाग लिया।।जांच के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित बसों, ओवरलोड वाहनों तथा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीज की गई बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था कर रवाना किया गया।इसके अलावा खनन सामग्री से ओवरलोड पाए गए तीन डंपरों का चालान किया गया तथा तीन अन्य वाहनों के विरुद्ध भी ओवरलोडिंग की कार्रवाई की गई। ओवरलोड सवारियां ढोने के आरोप में तीन ऑटो विभिन्न थानों में निरुद्ध किए गए और सात ऑटो के चालान किए गए। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन किए जाने के मामले में चार वाहनों का चालान तथा दो वाहनों को सीज किया गया। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों के विपरीत वाहन संचालन, ओवरलोडिंग अथवा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 6, 2026
डीएम की अध्यक्षता में तहसील पुवायां में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पुवायां में आयोजित किया गया जिसमें लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कानूनगों आदर्श द्वारा भूमि पैमाइश में लापरवाही करने तथा अधिशासी अभियंता विद्युत पुनीत निगम अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने निलंबन के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग की प्राप्त शिकायतों को आज ही व्यवस्थित कर रविवार को संतोषजनक निस्तारण कराते हुए शाम 6:00 बजे तक आवास पर आकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस या अन्य माध्यमों से जो भी शिकायते एवं समस्याएं प्राप्त हो उनका संबंध लेखपाल एवं कानून द्वारा गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 106, विद्युत 19, पुलिस 14, विकास 22 एवं अन्य विभाग की 14 कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण में मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह एवं उप जिलाधिकारी पुवायां सदानंद सरोज साहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 6, 2026
1