फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मच गया हड़कंप
जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का गहनता से ...