गोंडा: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को देहात कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Mar 21, 2024 पुरानी रंजिश को लेकर 12 अप्रैल 2023 को कोयली जंगल बाबापुरवा में विपक्षियों ने रामकुबेर धोबी पर जानलेवा हमला कर जातिसूचक गाली दी थी। पीड़ित ने कोतवाली में 9 लोगों पर केस दर्ज कराया था। गुरुवार को नामजद अभियुक्त श्रवण मौर्या को दीपक सिंह के भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।