गोंडा: नरौरा अर्जुन मुरावनपुरवा की महिला ने हिस्से के बंटवारे को लेकर मारपीट करने का लगाया आरोप जेठ सहित चार पर दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Mar 20, 2024 नरौरा अर्जुन मुरावनपुरवा की महिला ने हिस्से के बंटवारे को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जेठ सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला रीना पत्नी महेश कुमार मौर्य के मुताबिक हिस्से के बंटवारे को लेकर के उसके जेठ सहित चार लोगों ने मिलकर उसे व उनके पति को मारा पीटा और धमकी दी है।पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।