गोंडा: चुनावी अवधि तक ₹50 हजार से ज्यादा नकदी लेकर न करें यात्रा: उप जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा
Gonda, Gonda | Mar 20, 2024 उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनावी अवधि तक कोई भी नागरिक ₹50 हजार से ज्यादा नगद लेकर यात्रा नहीं कर सकेगें। नकद धनराशि बरामद होने पर संबंधित व्यक्ति को बरामद रुपयों के सम्बन्ध में साक्ष्य प्रस्तुत करने होगें। अवैध नगदी रूपयों के आदान-प्रदान पर निगरानी के लिए उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया है।