गोंडा: जय नारायण चौराहे पर रेलवे द्वारा JCB से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण
Gonda, Gonda | Mar 20, 2024 बुधवार को जय नरायण चौराहा स्थित दक्षिण किनारे बने रेलवे के दुकानों के किरायेदारों द्वारा दुकान के आगे टीन शेड लगाकर व सीढ़ियों के निर्माण कराकर अतिक्रमण किया गया था। जिसके लिए रेलवे ने पूर्व में नोटिस दिया था। लेकिन अतिक्रमण न हाने पर आज कार्यवाही की है। रेलवे पुलिस बल के साथ रेल अधिकारी मौके पर 3 JCB मशीनों के साथ पहुंचे। और अवैध अतिक्रमण को हटवाया है।