गोंडा: जिला महिला अस्पताल में गंदगी की भरमार, नगर मजिस्ट्रेट ने कहा- CMO को कराया गया है अवगत
Gonda, Gonda | Mar 20, 2024 गोंडा के जिला महिला अस्पताल में गंदगियों की भरमार लगी है। जगह-जगह सीढ़ियों पर कूड़ा नजर आ रहा है। तो वहीं अस्पताल के शौचालय का और बुरा हाल, तीमारदारों का कहना है कि शौचालय में गंदगी के कारण जाने की हिम्मत नही होती है। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने बताया कि CMO को बता दिया गया है कि जांच कराकर इसपर एक्शन ले,और मेरे द्वारा कल निरीक्षण किया जाएगा।