घाटोल: घाटोल में वत्स बारस व्रत का उद्यापन, 17 माताओं ने की गौ पूजा
घाटोल मे मंगलवार को मातृशक्ति घाटोल की ओर से वत्स बारस व्रत के उद्यापन का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार घाटोल गौशाला में किया गया। कार्यक्रम में 17 माताओं ने भाग लेकर विधि-विधान से व्रत का उद्यापन किया।इस दौरान माताओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। गौ पूजा की गई।