मुज़फ्फरनगर: पारिवारिक विवाद ने केशवपुरा में सड़क पर हंगामा किया, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को किया शांत, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केशवपुरा में एक पारिवारिक विवाद सड़कों पर हंगामे में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति का अपने मामा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला तब तूल पकड़ गया जब व्यक्ति की पत्नी बीच-बचाव के लिए केशवपुरा पहुंची। उसने अपने पति की ओर से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे जो भी गलती हुई है,वह क्षमा चाहती हैं और अब विवाद खत्म होना चाहिए