नई मंडी पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक़, यह मुठभेड़ ए-टू-ज़ेड रोड पर देर रात्रि हुई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश इदरीश पुत्र अनीश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी निहाल पुत्र नासिर कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से ₹4500 नगद, एक अवैध तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद है।