मुज़फ्फरनगर: दाल मंडी में हंगामा, गोदामों से पटाखे ले जाते ही व्यापारी भड़के, पुलिस पर चोरी का आरोप, बाजार बंद
नगर कोतवाली क्षेत्र की दाल मंडी में गुरुवार को अवैध पटाखों को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।पुलिस प्रशासन द्वारा 7 गोदामों से जब्त किए गए पटाखों को नष्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था तभी व्यापारी भड़क उठे।व्यापारियों ने पुलिस पर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बैगों में पटाखे भरकर ले जा रही है।विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस की घेराबंदी कर दी।