मुज़फ्फरनगर: खाद्य विभाग ने 66 सैंपल लिए, 13 कुंतल सामान किया सीज, 15 कुंतल मिलावटी पनीर जमीन में दबाया, लाखों का मावा बर्बाद
8 अक्टूबर से शुरू हुआ मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और दीपावली तक चलेगा।इस दौरान विभाग की टीम अब तक 66 फूड आइटम्स के सैंपल ले चुकी है,वहीं 13 कुंतल खाद्य सामग्री सीज की गई है। सबसे बड़ी कार्रवाई में 28 क्विंटल मावा और पनीर नष्ट किया गया है,जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।टीम ने तकरीबन 15 कुंतल मिलावटी पनीर को गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया