मुज़फ्फरनगर: खालापार पुलिस ने करोड़ों के फर्जी जीएसटी बिल का जाल तोड़ा, कोटद्वार से गिरफ्तार 2 शातिरों ने कबूला जुर्म
थाना खालापार पुलिस ने करोड़ों रुपये के फर्जी जीएसटी बिल घोटाले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ महबूब और रहीश मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोटद्वार से दबोचा। बता दें कि स्टेट जीएसटी विभाग ने कुछ महीने पहले जानसठ रोड स्थित अक्षा रिसाइक्लिंग एंड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी पर छापेमारी की थी