जींद: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी ने लघु सचिवालय में ली बैठक
आम लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिला में लोकसभा चुनाव के मतगणना केन्द्रों में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी ने की । बैठक में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।