जींद: सीआईए स्टाफ ने अमरहेड़ी गांव के नजदीक बाईपास से दो लोगों को काबू कर 350 ग्राम चरस की बरामद
सीआईए ने अमरहेड़ी गांव के नजदीक बाईपास से दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 350 ग्राम चरस बरामद की। जब एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान गांव लोहचब निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई। जब उसके साथी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी पहचान गांव भंभेवा निवासी महेंद्र के रूप में हुई।