जींद: शहर के हनुमान नगर से 18 वर्षीय लड़की का किया अपहरण, शहर थाने में नामजद आरोपी पर केस दर्ज
शहर के हनुमान नगर निवासी एक महिला ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 2 अप्रैल की सुबह शहर के आरा रोड निवासी नामजद युवक उसकी 18 वर्षीय बेटी का हनुमान नगर से ही अपहरण करके कहीं ले गया । आज बुधवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।