जींद: पांडू पिंडारा गांव से 22 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक नामजद
22 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन एक अप्रैल को घर से कहीं चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन को बराह कलां गांव निवासी कमल बहला फुसलाकर ले गया है।