जींद: एसडीएम ने स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड डे मील की जांची गुणवत्ता
एसडीएम राकेश सैनी ने उपमंडल के लगभग आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मिल योजना के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को जांचा। इस दौरान उन्होंने स्कूल के स्टाफ व मिड-डे मिल का भोजन बनाने वाली महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए भोजन बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।